{"_id":"6aa98cde0be442b8bf0efd9a","slug":"teenager-dies-of-fever-quack-accused-of-wrong-treatment-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-156735-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बुखार से किशोरी की मौत, झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बुखार से किशोरी की मौत, झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के साहिमपुर में झोलाछाप के इलाज से किशोरी की सोमवार रात मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दी और झोलाछाप पर लापरवाही और गलत इलाज करने का आरोप लगाया।
साहिमपुर निवासी मंशाराम की बेटी गंगाजली (14) को चार दिन से तेज बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज बेरियानजीरपुर चौराहे पर क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप से करा रहे थे। सोमवार रात हालत बिगड़ने के बाद गंगाजली की मौत हो गई। मृतका के चाचा कन्हैयालाल ने बताया कि सोमवार शाम तबीयत बिगड़ने पर वह झोलाछाप के पास दवा लेने गए थे।
इस दौरान झोलाछाप ने पिलाने की एक दवा दी। रात लगभग नौ बजे यह दवा पिलाने के बाद लगभग साढ़े नौ बजे किशोरी की मौत हो गई। उन्होंने झोलाछाप पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि परिजन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। झोलाछाप के खिलाफ परिजन ने फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।