फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager dies after fighting while harvesting crop on village community land

Hardoi News: ग्राम समाज की भूमि पर तैयार फसल काटने में मारपीट, किशोर की मौत

Thu, 09 May 2024 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after fighting while harvesting crop on village community land

विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के अटवा असिगांव में ग्राम समाज की भूमि पर तैयार गेहूं की फसल की कटाई को लेकर बुधवार को जमकर मारपीट हुई।
एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक किशोर की उपचार के दौरान लखनऊ में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अटवा असिगांव में लगभग 30 बीघा कृषि योग्य भूमि है। यह भूमि ग्राम समाज की है। इन दिनों इस भूमि पर गेहूं की फसल तैयार है। गेहूं की फसल की कटाई को लेकर मामला सदर तहसील में लंबित है और 16 मई को इस पर सुनवाई होनी है। असिगांव निवासी इदरीश के मुताबिक बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे गांव के ही पूर्व प्रधान सुधीर सिंह ने अपने साथियों प्रमोद सिंह, मनोज सिंह, सचान सिंह, आकाश सिंह और पुत्र कृष्णा सिंह के साथ मिलकर गेहूं की फसल कटवाने की कोशिश की।
विज्ञापन

इसके लिए कंपाइन लेकर मौके पर भी पहुंच गए। जबरन गेहूं काटे जाने का विरोध इदरीश ने किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए पहुंचे इदरीश के पुत्र नदीम (16), भाई छोटक्कू (35) और भतीजे निजामू (18) को भी आरोपियों ने पीट दिया। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नदीम की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। नदीम के पिता इदरीश ने बताया कि लखनऊ में उपचार के दौरान नदीम की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि नदीम की मौत हो जाने के बारे में औपचारिक सूचना नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो बुधवार को दर्ज किए गए मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed