फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager absconding from observation home found in village

Hardoi News: संप्रेक्षण गृह से फरार किशोर गांव में मिला

Fri, 15 Mar 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 15 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Teenager absconding from observation home found in village
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाल संप्रेक्षण गृह से बृहस्पतिवार को फरार हुए दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी किशोर को पुलिस ने उसके ही गांव से देर रात पकड़ लिया।
विज्ञापन

मेडिकल कराए जाने के बाद उसे फिर से बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर एक सिपाही, दो होमगार्ड, केयरटेकर और चतुर्थ श्रेणी के दो संविदा कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था। बृहस्पतिवार की सुबह उससे मुलाकात करने पिता और एक रिश्तेदार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पता चला था कि किशोर संप्रेक्षण गृह से भाग निकला है। दिन भर बाल संप्रेक्षण गृह के जिम्मेदार लीपापोती में लगे रहे, लेकिन देर शाम सहायक अधीक्षक अजय गुप्ता ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।

लोनार कोतवाली पुलिस के सहयोग से शहर कोतवाली की पुलिस टीम ने किशोर को उसके गांव में ही एक खेत से पकड़ लिया। पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर बाल संप्रेक्षण गृह में ड्यूटी पर तैनात सिपाही सुंदरम, होमगार्ड अखिलेश और सकटेलाल, केयर टेकर मुलहे राम और चतुर्थ श्रेणी संविदाकर्मी अवधेश व राज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed