फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenage girl's body found hanging in the room

Hardoi News: कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 02 Oct 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging in the room
- दीवार तोड़कर कमरे में पहुंचे ग्रामीण, शव देख मचा कोहराम
विज्ञापन

- पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम को एक किशोरी ने घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। दरवाजा न खुलने पर परिजन और ग्रामीण दीवार तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुए। शव को फंदे से लटका देख हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी विद्यासागर की पुत्री कोमल (17) अपनी मां और बहन के साथ रहती थी। पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोमल कमरे में थी और दरवाजा अंदर से बंद था। इसी बीच कमरे के अंदर से तेज आवाज सुनाई दी। इस पर उसकी मां कमरे के पास पहुंची, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कमरे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कोमल फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, कोमल मानसिक रूप से कमजोर थी। उसके पिता लखनऊ में और भाई दिल्ली में मजदूरी करते हैं। थाना प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोरी ने कमरे में फंदा लगाकर जान दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed