फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenage girl dies due to electric shock

Hardoi News: करंट लगने से किशोरी की मौत

Fri, 15 Mar 2024 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 15 Mar 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies due to electric shock
शाहाबाद (हरदोई)। होली पर मौसा के घर पापड़ और कचरी बनाने के लिए आई किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के जमलापुर निवासी ज्योति (15) पुत्री नन्हें लाल के मौसा रमाकांत शाहाबाद काेतवाली क्षेत्र के किलकिली गांव में रहते हैं। रमाकांत दो दिन पहले ज्योति को होली की तैयारी के लिए घर ले आए थे। शुक्रवार को रमाकांत खेत गए थे। पत्नी गोबर डालने गई थीं।

इसी बीच ज्योति ने नहाने के लिए पानी की मोटर का स्विच खोला। प्लग का तार शॉर्ट होने की वजह से उसे करंट लग गया। शाहाबाद कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि सीएचसी से मिली सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed