{"_id":"6431ba0275f98e7a57086094","slug":"teen-reached-home-through-social-media-hardoi-news-c-12-1-169552-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सोशल मीडिया के माध्यम से किशोर घर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सोशल मीडिया के माध्यम से किशोर घर पहुंचा
Sun, 09 Apr 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र में कोथावां कस्बे गांव मे एक किशोर अपने परिवार से बिछड़ गया। किशोर को भटकता देख किसी ने उसका फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर उसे पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली क्षेत्र के लोदखेड़ा निवासी विकास (10) पुत्र रामू शुक्रवार को गांव के बच्चों के साथ कोथावां में चल रहे सर्कस को देखने आ गया। विकास ने अपने परिजनों से नहीं बताया था। वहां देर शाम एक ग्रामीण ने उसे रोते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस बीच किसी ने किशोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो किशोर के परिजनों तक पहुंच गया। शुक्रवार रात 1:50 बजे किशोर के परिजन चौकी पहुंचे तो पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन