{"_id":"61900386af952d00cb1967a3","slug":"teen-ager-murder-case-will-be-soon-solved-hardoi-news-knp663804721","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक के परिजनों से मिल एसपी ने दिलाया खुलासे का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक के परिजनों से मिल एसपी ने दिलाया खुलासे का भरोसा
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहबादपुर में किशोर की हत्या के मामले में शनिवार को एसपी अजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और घटना के जल्द खुलासे के प्रति आश्वस्त कर जांच में सहयोग करने की बात कही।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहबादपुर निवासी मंजेश (13) पुत्र महिपाल का शव शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूर स्थित जंगल में क्षतविक्षत मिला था। उसके हाथ-पैर कटे थे। मंजेश तीन नवंबर की दोपहर से लापता था। शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हरदोई-सीतापुर मार्ग पर जाम लगा दिया था। साढ़े चार घंटे बाद अफसरों के आश्वासन पर जाम खुला था।
शनिवार को एसपी अजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता महिपाल से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने एसपी को बताया कि उन लोगों की किसी से रंजिश नहीं है। एसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन शुक्रवार को ही कर दिया गया था। तीन अलग-अलग बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। एसपी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।