{"_id":"62488ff6a72a403b775897ac","slug":"teekaakaran-kee-daud-mein-yuvaon-se-aage-nikale-bujurg-hardoi-news-knp6889744173","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण की दौड़ में युवाओं से आगे निकले बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण की दौड़ में युवाओं से आगे निकले बुजुर्ग
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना महामारी से जंग लड़ने की बुजुर्गों ने भी ठान ली। टीकाकरण को बचाव का हथियार मानकर बुजुर्ग टीकाकरण की दौड़ में युवाओं से आगे निकल चुके हैं।
बुुजुर्गों ने कोरोना टीकाकरण के लिए उत्साह दिखाते हुए 97 फीसदी ने पहली और 90 फीसदी ने दूसरी डोज लगवाकर प्रशासन को लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कहर को कोई कभी भूला नहीं पाएगा। जब लोग अपनों को बचाने के प्रयास में असफल हो गए थे। ऑक्सीजन न मिलने से अपनों की गोद में मरीज दम तोड़ रहे थे।
ऐसे हालात में लोगों को अपने व परिवार के स्वास्थ्य की चिंता सता रही थी। इसी बीच बुजुर्गों के टीकाकरण की शुुरुआत हो गई। इससे लोगों में अपनों को बचाने की उम्मीद जगी।
विज्ञापन
प्रशासन ने बुजुर्गों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया। इसमें 3,63,618 का जिले को लक्ष्य मिला। टीकाकरण को लेकर बुजुर्गोँ ने जागरुकता दिखाई।
निर्धारित समय में 3,52,402 बुजुर्गों ने पहली डोज और 3,26,604 ने दूसरी डोज लगवाई। इससे बुजुर्ग टीकाकरण की दौड़ में युवा को पीछे छोड़कर आगे निकल गए, जिससे बुजुर्गों के टीकाकरण का 97 फीसदी लक्ष्य पूरा हो गया।
वहीं, तीन फीसदी के करीब वही बुजुर्ग लाभार्थी टीकाकरण से अभी दूर हैं, जो ग्रामीण इलाकों के हैं। इस बाबत सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि छूटे लाभार्थियों के टीकाकरण के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही ऐसे लाभार्थियों का टीकाकरण कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
बुजुर्गों के टीकाकरण की स्थिति
टीकाकरण का लक्ष्य-3,63,618
पहली डोज-3,52,402
दूसरी डोज- 3,26,604
कुल टीकाकरण-6,79,006