फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   team khagalegi abhilekh

2 उपसमिति व एक जनपदीय टीम खंगालेगी अभिलेख

Thu, 09 Jul 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
team khagalegi abhilekh
हरदोई। जिले के महाविद्यालयों के शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन को लेकर तीन टीमों का गठन किया गया है। दो उपसमिति व एक जनपदीय समिति शामिल है।
विज्ञापन

डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि जिले में कुल पांच महाविद्यालयों के शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन कराया जाना है, जिसमें तीन राजकीय व दो एडेड स्कूल शामिल हैं। तीन राजकीय महाविद्यालयों में जीडीसी, राजकीय महाविद्यालय टोडरपुर व पिहानी शामिल है। इसके अलावा दो एडेड में सीएसएन महाविद्यालय व आर्य कन्या डिग्री कालेज शामिल है। उन्होंने बताया कि इनके शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए एक जनपदीय समिति बनाई गई है। इसमें क्षेत्रीय जिला शिक्षा अधिकारी सचिव होगा। जबकि, एक सदस्य डीएम द्वारा व एक सदस्य एसपी द्वारा नामित होगा। इसके अलावा दो उप समितियां गठित होंगी। इनमें समितियों में एसडीएम, महाविद्यालय के प्रवक्ता व वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed