फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Team formed to investigate illegal mining in Bawan Scape

Hardoi News: बावन स्केप में अवैध खनन की जांच के लिए टीम गठित

Mon, 23 Oct 2023 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Team formed to investigate illegal mining in Bawan Scape
हरदोई। शारदा नहर की बावन स्केप में सिल्ट उठाने के ठेके की आड़ में हुए अवैध खनन का मामला तूल पकड़ गया है। अवैध खनन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए एसडीएम सदर ने एक विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम बुधवार को मौके पर जाकर खनन की जानकारी जुटाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

बावन नहर स्केप के किलोमीटर शून्य से छह के बीच नहर सफाई के दौरान निकली सिल्ट को उठाने का ठेका अजीत कुमार सिंह की फर्म मेसर्स अंश कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। नौ लाख 39 हजार 675 रुपये में ठेका दिया गया था। इसमें सिर्फ सिल्ट का उठान करना था, लेकिन ठेकेदार ने इसकी आड़ में बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन कर डाला। शनिवार रात लोनार पुलिस ने अवैध खनन में लगी एक जेसीबी, तीन डंपर और दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली थीं। एसडीएम सदर स्वाति शुक्ला के नेतृत्व में मौके पर जांच की गई थी।
विज्ञापन

इसमें बड़े पैमाने पर अवैध खनन पाया गया था। अवैध खनन की विस्तृत जानकारी के लिए टीम गठित की गई है। एसडीएम सदर स्वाति शुक्ला ने बताया कि खनन अधिकारी, टड़ियावां के नायब तहसीलदार, बावन के नायब तहसीलदार की टीम गठित की गई हैं। इनके साथ संबंधित क्षेत्रों के राजस्व निरीक्षक और लेखपाल भी लगाए गए हैं। बुधवार को यह टीम मौके पर जाकर कुल किए गए अवैध खनन की जानकारी जुटाएगी। जितने घन मीटर मिट्टी का खनन हुआ होगा, उसी आधार पर संबंधित ठेकेदार से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed