{"_id":"35047336f963baf8b15ce1bded785ec8","slug":"teachers-will-be-disposed-of-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण होगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण होगा’
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के नव निर्वाचित प्रांतीय मंत्री गिरीश दीक्षित ने कहा कि जिले के शिक्षकों की समस्याओं को प्रदेश स्तर तक ले जाएंगे और उनका निराकरण कराएंगे। वह शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में विवाद के कारण जो मान्यता निलंबित कर दी गई थी, उसे बहाल कर दिया गया है।
प्रदेश कार्य कारिणी को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मान्यता प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि संगठन व शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जा सके। जिले की समस्याओं को मजबूती के प्रदेश स्तर पर उठाया जाएगा और उनका निराकरण कराया जाएगा।
प्रदेश में लंबित 17140 व 18150 का वेतनमान शिक्षकों को दिलाने की दिशा में पहल की जाएगी। सुदूर जिलों के अध्यापकों को उनके गृह जनपद में स्थानांतरण के लिए प्रयास किया जाएगा। अध्यक्ष आलोक मिश्र ने कहा कि जिले में रसोइयों का मानदेय दीपावली के त्योहार पर प्राप्त नहीं हो सका है।
विज्ञापन
यह स्थित चिंता जनक है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए ट्रकों का प्रयोग न किया जाए। इससे शिक्षकों को दिक्कत होती है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिला मंत्री एमपी सिंह, कोषाध्यक्ष प्रभाशंकर व अरविंद प्रताप आदि मौजूद रहे।