फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teachers performed black band demonstration in hand

शिक्षकों ने हांथ में काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

Thu, 04 Mar 2021 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Teachers performed black band demonstration in hand
टोडरपुर बीआरसी पर प्रदर्शन करते शिक्षक। संवाद - फोटो : HARDOI
पिहानी। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गुरुवार को परिषदीय स्कूल के शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने की। कहा कि संगठन/शिक्षकों की 21 सूत्री मांगे, लंबे समय से शासन में लंबित हैं। उन पर अब तक निर्णय न होने से शिक्षकों में नाराजगी है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गोपनीय आख्या एवं चरित्र पंजिका अंकन के लिए निर्धारित पैरामीटर के विरोध में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर में पांच मार्च तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। कहा कि संघ गोपनीय आख्या व चरित्र पंजिका अंकन की नवीन प्रक्रिया का हर स्तर पर पुरजोर विरोध करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर शुक्ल, सत्येंद्र वैश्य, संघ प्रिय गौतम, मनीष मिश्र, कय्यूम अंसारी, तारिक खां, अनिल सिंह, काली चरन, राम रघुवीर, अनिल कुमार, स्नेहलता व कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद, बिलग्राम और टोडरपुर में भी प्रदर्शन
हरदोई। शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार जूनियर शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री संतोष अग्निहोत्री पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। यहां प्रेम कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाकर वाजपेयी व इमरान खां आदि मौजूद रहे।

बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार जूनियर शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यहां ब्लॉक अध्यक्ष शकील अहमद, समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। टोडरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। यहां जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद श्रीवास्तव व मंत्री सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed