{"_id":"5fbfc7cd8ebc3e9be04ec232","slug":"teacher-zero-at-two-polling-places-polling-parties-will-not-be-sent-hardoi-news-knp5964247142","type":"story","status":"publish","title_hn":"फो मतदेय स्थलों पर शिक्षक शून्य, नहीं भेजी जाएंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फो मतदेय स्थलों पर शिक्षक शून्य, नहीं भेजी जाएंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
फोटो-2-कलक्ट्रेट स्थित पंचायत व विधान परिषद चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते अपर जिलाधिकारी सं?
- फोटो : HARDOI
जिले में विधान परिषद चुनाव में एक दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर अब 87 नहीं बल्कि 85 पोलिंग पार्टियां ही रवाना की जाएंगी। दो बूथों पर मतदाता शून्य पाए जाने के कारण यहां पोलिंग पार्टियां न भेजे जाने का निर्णय लिया गया है।
अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने गुरुवार को विधान परिषद चुनाव की समीक्षा में पाया कि एक दिसंबर को जिले के 87 केंद्रों पर मतदान कराया जाना है लेकिन दो बूथ ऐसे हैं जिनमें मतदाता ही नहीं हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि ये बूथ पूर्व से चयनित थे, जिनको फिर से आगे बढ़ा दिया गया चूंकि राजकीय इंटर कालेज में चार बूथ हैं 17, 18 19 व 20 हैं।
विज्ञापन
इनमें 18 व 20 बूथ में मतदाता बिल्कुल नहीं हैं जिसके बाद इन दोनों बूथों पर पोलिंग पार्टियां न भेजे जाने का निर्णय लिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह बात कही।
उन्होंने बताया कि शिक्षक की 20 एवं स्नातक चुनाव के 65 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक धीरेंद्र वीर विक्रम सिंह मौजूद रहे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजस कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा था जिसकी नामवलियां मंगाई गईं थीं लेकिन कई जगहों से अभी नहीं आईं। सभी उपजिलाधिकारियों को भेजा गया और जल्द से जल्द संशोधित नामावलियों को भेजे जाने के निर्देश दिए गए।
विधान परिषद चुनाव के मतदान के लिए 30 नवंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। कर्मचारी मतदान सामग्री कार्यालय में तैयार कर रहे हैं। इन सामग्रियों को मिलाकर झोले तैयार किए जा रहे हैं।
विधान परिषद के चुनाव को लेकर जिले के चार केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया हे। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने इसकी सूची जारी कर पुलिस अधीक्षक को भी मतदान के दिन के लिए सूचित कर दिया है।
घोषित सूची में संडीला के क्षेत्र पंचायत कार्यालय संडीला, बिलग्राम के क्षेत्र पंचायत कार्यालय माधौगंज, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन बावन व राजकीय इंटर कालेज हरदोई शामिल हैं।