फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teacher will honered in hardoi

राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे शिक्षक रामलखन

Tue, 01 Sep 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
teacher will honered in hardoi
हरदोई में राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले के कछौना इंटर कॉलेज के शिक्षक का चयन किया गया है। शिक्षक के चयन से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षक भी खुद को गौरवांवित कर रहे हैं।
विज्ञापन

विक्टोरिया गंज चौसा बघौली के रहने वाले रामलखन विश्वकर्मा 23 जुलाई 2003 से कछौना के जनता इंटर कॉलेज में तैनात हैं। वह इस समय हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान व इंटर में भूगोल पढ़ा रहे हैं। उनका एक बेटा दिनेश कुमार सुभाष चंद्र बोस डिग्री कॉलेज तेरवा गौसगंज में प्रवक्ता हैं। दूसरा बेटा रितेश विश्वकर्मा कंप्टीशन की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

बेटी सरिता विश्वकर्मा भी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि देर शाम फोन पर पता चला की उनका चयन राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए हो गया है। जिले से तीन शिक्षकों के नाम भेजे गए थे, जिसमें से उनका नाम भी शामिल किया गया था। डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि अभी तक सूची नहीं आई है, फोन पर मौखिक रूप से सूचना मिली है कि उनका चयन राज्य पुरस्कार के लिए हो गया है। इससे जिला गौरवांवित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed