{"_id":"617591d3396e2e3ed829de76","slug":"teacher-will-givw-dharna-for-pention-hardoi-news-knp660146788","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन बहाली को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन बहाली को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना 28 को
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की रविवार को शिक्षक भवन में बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडे ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 28 अक्तूबर को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि धरने में कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच के सभी घटक दल शामिल होंगे। धरने में पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, स्थानांतरण व पदोन्नति, सामूहिक बीमा की धनराशि दस लाख रुपये करने व प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक का पद बहाल कराने की मांग की जाएगी।
उन्होंने दिवाली से पूर्व शिक्षक व कर्मियों के सभी देय का भुगतान कराने की मांग भी की। इस मौके पर हरिशंकर पांडे, विपिन सिंह, बृजेश अवस्थी, गजेंद्र प्रताप सिंह, अक्षत पांडे, करुणेंद्र प्रताप सिंह, अंतरयामी वाजपेयी, अनंतराम पांडे आदि मौजूद रहे।