{"_id":"5e88a74b8ebc3e774850cd84","slug":"teacher-suspent-due-to-make-comment-on-pm-hardoi-news-knp553715230","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी में शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी में शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
हरदोई का शिक्षक इसी टिप्पणी पर हुआ निलंबित। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीपक जलाने की बात पर सोशल मीडिया पर की गई अशोभनीय टिप्पणी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक के लिए मुसीबत का सबब बन गई। मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा मंत्री से हुई तो उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। बीएसए ने संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि टड़ियावां विकास खंड के ग्राम ओदरा के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक मनीष मिश्र तैनात हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री के पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट के लिए उजाला करने की बात पर अशोभनीय टिप्पणी की।
बीएसए ने बताया कि बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने इस पर नाराजगी जताई और कार्रवाई के लिए कहा। इस पर मनीष मिश्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान वह टड़ियावां बीआरसी से संबद्ध रहेंगे। पूरे प्रकरण की जांच के लिए सुरसा के बीईओ भगवानराव को नामित किया गया है।