फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teacher's service records missing, report on then clerk

शिक्षक के सेवा अभिलेख गायब, तत्कालीन लिपिक पर रिपोर्ट

Sat, 10 Jul 2021 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Teacher's service records missing, report on then clerk
हरदोई। शिक्षा विभाग में अभी तक अभिलेखों में फेरबदल होते थे, अब तो सेवा अभिलेख ही गायब हो रहे हैं। पिहानी ब्लाक में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया तो बीएसए के निर्देश पर बीईओ ने उप बेसिक कार्यालय के तत्कालीन बाबू के खिलाफ शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पिहानी ब्लाक में शिक्षक रहे शाकिर अली की पत्नी बिलकीस ने बताया कि उनके पति का स्वर्गवास हो चुका है। वह पेंशन के लिए क्लेम करना चाहतीं हैं, लेकिन उप बेसिक शिक्षा कार्यालय के जिम्मेदारों ने ऐसे किसी शिक्षक के बारे में मालूम होने से इनकार कर दिया। कार्यालय का कई बार चक्कर काटा। संबंधित लिपिक सुधीर कुमार मिश्र, सुरेश पाल, विकास मिश्रा, सुभाष सिंह, अमित कुमार मिश्रा, अवनिंद्र वर्मा से वह जब भी मिलतीं उन्हें यही जवाब मिलता कि इस नाम का कोई शिक्षक उनके समय में नहीं रहा।
विज्ञापन

थक हारकर उन्होंने बीएसए के यहां चक्कर लगाना शुरू किया तो बीईओ अमर सिंह राणा को प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने सितंबर 2020 में सभी बाबुओं को बुलाकर इस संबंध में पूछा तो सभी ने यही जवाब दिया कि उनके समय में इस नाम के किसी भी शिक्षक की भर्ती नहीं हुई। इससे तंग आकर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। इधर बीएसए हेमंत राव ने संबंधित बाबू के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर बीईओ ने कोतवाली शहर में तत्कालीन लिपिक सुधीर कुमार मिश्रा (अब सेवानिवृत्त) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाली निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1980 से पहले भर्ती हुए, फिर हो गए लापता
उप बेसिक शिक्षा कार्यालय के बाबुओं का कहना है कि मामला हैरान करने वाला है, लेकिन एक तथ्य यह भी है कि यह शिक्षक 1980 से पहले तैनात हुए थे। कुछ समय तक शिक्षक रहे, बाद में लापता हो गए। अब उनकी पत्नी आकर कह रहीं हैं कि पेंशन के लिए क्लेम करना है, लेकिन कार्यालय में उनके अभिलेख नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed