{"_id":"68b4844cbcfe974a0906ae54","slug":"teacher-riding-a-bike-dies-after-colliding-with-up-112-prv-parked-on-the-roadside-daughter-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-136686-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़क किनारे खड़ी यूपी 112 की पीआरवी से टकराकर बाइक सवार शिक्षक की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़क किनारे खड़ी यूपी 112 की पीआरवी से टकराकर बाइक सवार शिक्षक की मौत, बेटी घायल
विज्ञापन
सांडी। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी पीआरवी में बाइक सवार पिता पुत्री पीछे से टकरा गए। घटना में गंभीर रूप से घायल पिता पुत्री को मेडिकल कॉलेज हरदोई लाया गया। यहां पिता को मृत घोषित कर दिया गया। बेटी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
सांडी थानाक्षेत्र के गुलरियापुरवा निवासी नीरज (42) उच्च प्राथमिक विद्यालय परसापुर में सहायक अध्यापक थे। उनकी बेटी मुस्कान (15) के दांत में दर्द हो रहा था। बाइक से उसे लेकर रविवार को वह डाक्टर के पास हरदोई जा रहे थे। हरदोई बिलग्राम मार्ग पर ढोलिया तिराहा के पास सड़क किनारे एक मैकेनिक की दुकान पर यूपी 112 की पीआरवी खड़ी थी। पीआरवी की हेडलाइट सही की जा रही थी। इसी दौरान अचानक बाइक सवार पिता पुत्री अनियंत्रित हो गए और पीआरवी में पीछे से जा घुसे।
पीआरवी के पुलिस कर्मियेां ने एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा। साथ ही परिजनों को सूचना दी। हरदोई में नीरज को मृत घोषित कर दियागया और मुस्कान को लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी रेखा,दो पुत्रियां और एक पुत्र है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पीआरवी में बाइक सवार पीछे से टकरा गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।