फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teacher is the real guide of students: VK Dubey

शिक्षक ही छात्रों के असली मार्गदर्शक: वीके दुबे

Sat, 06 Mar 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Teacher is the real guide of students: VK Dubey
फोटो-33- कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईओएस वीके दुबे। संवाद - फोटो : HARDOI
संडीला। उप्र भारत स्काउट गाइड जिला संस्था की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संडीला में शनिवार से पांच दिवसीय स्काउट गाइड तृतीय सोपान जांच शिविर का शुभारंभ हुआ। ध्वज शिष्टाचार के साथ, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला मुख्यायुक्त व जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्मता होता है। छात्र के लिए माता पिता के बाद शिक्षक ही उसका सबसे बड़ा गुरु व मार्गदर्शक होता है। इसलिए सभी को अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए। प्रथम सत्र में प्रशिक्षकों द्वारा स्काउट गाइड्स को ध्वज शिष्टाचार के बारे में व विभिन्न प्रकार की तालियों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर में प्रथम व द्वितीय सोपान उत्तीर्ण स्काउट और गाइड ने प्रतिभाग किया। यहां जिला कमिश्नर अवधेश त्रिपाठी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या नाईमुशहर सिद्दीकी, संडीला तहसील कमिश्नर आशीष सिंह, प्रादेशिक परिषद के सदस्य डॉ. शिवकांत कुशवाहा, बिलग्राम ट्रेनिंग काउंसलर विवेक श्रीवास्तव, स्काउट मास्टर उमेश कुमार, आकाश कश्यप, शिविर संचालक गाइड कल्पना भदौरिया, शैलेष प्रकाश, निशा शारुख, राजकुमार द्विवेदी, शिवम व अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed