{"_id":"5e3daab18ebc3ee5e642dc00","slug":"teacher-hardoi-news-knp5431869191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की सभी पत्रावलियां तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की सभी पत्रावलियां तलब
विज्ञापन
हरदोई। जिले के समस्त विकास खंडों में तैनात शिक्षकों के 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने के दौरान उनके बीमा, फंड व पेंशन आदि के सभी देयों का भुगतान समय पर हो जाए इसको लेकर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की पत्रावलियां सात दिन के अंदर भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि जिले के समस्त बीईओ को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि जिले के समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक, शिक्षिकाएं व शिक्षणेत्तर कर्मचारी जिनकी सेवानिवृत्ति 31 मार्च को हो रही है। उनको चिह्नित कर उनके देयक संबंधी फंड, बीमा, पेंशन पत्रावलियां अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के अंदर वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा कार्यालय में प्राप्त करा दें। जिससे उनके भुगतान समय पर कराया जा सकें। यदि बीईओ की तरफ से कोई भी सेवानिवृत्ति की फाइलें नहीं आतीं हैं तो यह समझा जाएगा कि उनके क्षेत्र में कोई सेवानिवृत्त नहीं हो रहा है। यदि कोई सेवानिवृत्त पाया गया तो इसकी जिम्मेदारी बीईओ की होगी।
अपने कक्ष में की विभागीय समीक्षा
हरदोई। मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों की डाटा इंट्री व 24 फरवरी को होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग को लेकर बीएसए हेमंत राव ने समस्त बीईओ के साथ समीक्षा बैठक की व तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचना समय पर तैयार हो। इसमें कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।