फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teacher got prize for designing comics

राज्य स्तर पर ऑन स्पाट कामिक्स डिजाइन करेंगी जिले की शिक्षिका

Fri, 21 Jun 2019 05:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
teacher got prize for designing comics
प्यासी मैना की कुछ इस तरह बना कर निदेशालय भेजी गई कामिक्स। - फोटो : HARDOI
जिले के शिक्षकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और यह बात बावन के कन्या प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने सिद्ध कर दी है। उन्होंने उत्कृष्ट विद्यालयों में ही नहीं बल्कि कॉमिक्स सृजन व लेखन में भी राज्य स्तरीय सूची में स्थान पाकर जिले को प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

करीब चार माह पहले शिक्षा निदेशालय ने परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभाओं को खोज निकालने व राज्य स्तर पर उनको सम्मानित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की।
विज्ञापन

इसको लेकर निदेशालय ने आवेदन के साथ वीडियो भी मांगे। इसी क्रम में उत्कृष्ट विद्यालयों से लेकर कॉमिक्स लेखन व काव्य लेखन में भी प्रतियोगिताएं कराई गई व आवेदन लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की प्रतिभाओं को उकेरने व उनका मार्गदर्शन करने के लिए कॉमिक्स लेखन प्रतियोगिता में जिले से भी काफी संख्या में शिक्षिकाओं ने आवेदन किए।
इसमें स्क्रीनिंग द्वारा मूल्यांकन समिति ने जिले की एक शिक्षिका का चयन कर लिया है। इसमें सहायक शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन की ओर से जारी सूची में कन्या प्राथमिक विद्यालय तत्यौरा की शिक्षिका शबीना खान को चयनित किया गया है।
उनके चयन के बाद न सिर्फ उनके स्कूल के शिक्षकों ने बल्कि बीएसए हेमंत राव ने भी बधाई देकर उत्साहवर्धन किया है। बीएसए ने बताया कि चयनित शिक्षिका 25 जून को सुबह 11 बजे से निदेशालय परिसर में आयोजित आन स्पॉट कॉमिक्स डिजाइनिंग में प्रतिभाग करेंगी।
इसके बाद समिति प्रदेश भर से चयनित समस्त शिक्षकों से परिषदीय विद्यालयों के लिए कॉमिक्स तैयार करवाएगी और उनका-समय समय पर मार्गदर्शन भी करेगी।
बचपन से ही है कुछ न कुछ ड्रा करने का शौक
शिक्षिका शबीना खान ने बताया कि उन्हें बचपन से ही कुछ न कुछ ड्रा करने का शौक था। जो आज काम आ रहा है और एक प्रतिभा का रूप ले चुका है।
उन्होंने आवेदन के साथ तीन विषय में तीन विषयों पर कॉमिक्स बना कर भेजी थी। विज्ञान में सौर्य मंडल, हिंदी में प्यासी मैना की कहानी व अंग्रेजी विषय में एक कविता पर कॉमिक्स भेजी थी।

उनका कहना है कि वह अक्सर कठिन विषयों को विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को कॉमिक्स यानी बोर्ड पर ड्रा करके सिखाने का प्रयास करतीं हैं। ब्यूरो
काव्य गायन में कोई शिक्षक नहीं मिला पारंगत
काव्य गायन प्रतियोगिता में भी वीडियो सहित आवेदन मांगे गए थे।
जिले से भी आवेदन गए थे लेकिन निदेशालय की ओर से जारी चयनित 55 शिक्षकों की सूची में जिले का कोई स्थान नहीं है। जिले से एक भी शिक्षक को चयनित नहीं किया गया।
राज्य स्तर पर कॉमिक्स डिजाइन करेंगी शबीना
बावन के कन्या प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका का हुआ चयन, 25 को आन स्पाट प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed