{"_id":"663675f0c408b3dfb808b841","slug":"tb-patient-farmer-who-came-to-in-laws-house-dies-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114134-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ससुराल आए टीबी के मरीज किसान की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ससुराल आए टीबी के मरीज किसान की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
हरदोई। ससुराल आए शख्स की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए।
यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। भाई की सूचना पर पुलिस से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, पुलिस का कहना है कि पप्पू टीबी से ग्रस्त थे और इसी के चलते मौत हुई है।
बघौली थाना क्षेत्र के गोपीपुरवा मजरा गोंडाराव निवासी पप्पूलाल (43) खेती करते थे। उसकी ससुराल टड़ियावां थाना क्षेत्र के सीलिंगपुरवा मजरा गौरा डांडा में है। बीती दो मई को पप्पूलाल अपनी ससुराल आया था। शुक्रवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे टड़ियावां के ही एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ले जाने की सलाह दी। ससुरालीजन उसे लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तभी उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर भाई रामनरेश मौके पर पहुंचे। मौत की वजह जानने के लिए राम नरेश ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग पुलिस से की। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिवार में पत्नी प्रभादेवी, दो पुत्रियां और एक पुत्र है। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि पप्पू टीबी का मरीज था। उसका उपचार भी चल रहा था। आशंका है कि बीमारी के चलते ही मौत हुई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगी।