फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tar price increased by Rs 2,560 per metric tonne and emulsion by Rs 15,580 per kilolitre.

Hardoi News: तारकोल 2,560 रुपये मीट्रिक टन और इमल्शन के 15,580 रुपये किलोलीटर बढ़ी कीमत

Mon, 23 Mar 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tar price increased by Rs 2,560 per metric tonne and emulsion by Rs 15,580 per kilolitre.
फोटो-39-ब्रम्हानंद दी​क्षित। संवाद
हरदोई। पश्चिमी एशिया में युद्ध का असर पेट्रोलियम पदार्थों के साथ ही तारकोल (बिटुमेन) और इमल्शन (ब्लैक ऑयल) पर भी पड़ा है। तारकोल की कीमतों में प्रति मीट्रिक टन 2,560 रुपये और इमल्शन ऑयल की कीमतों में प्रति किलोलीटर 15,580 रुपये बढ़ोतरी 15 दिन में हो गई है। तारकोल और इमल्शन का उपयोग डामरीकृत मार्गों को बनवाए जाने में किया जाता है।
विज्ञापन




पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब निर्माण कार्यों पर भी दिखने लगा है। सड़क निर्माण में उपयोग होने वाले तारकोल (बिटुमेन) और इमल्शन की कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




तारकोल और इमल्शन का उत्पादन खाड़ी देशों से आने वाले कच्चे तेल से होता है। युद्ध के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति और परिवहन प्रभावित हुआ है। इससे तारकोल और इमल्शन का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। दोनों सामग्री का उपयोग मुख्य रूप से मार्गों को बनाने और मरम्मत में किया जाता है। कीमतों में अचानक आई बढ़ोतरी से निर्माण कार्यों की लागत बढ़ने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नवीन मार्ग के लिए इमल्शन की होती है जरूरत

कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्मानंद दीक्षित ने बताया कि तारकोल और इमल्शन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से परियोजना लागत में भी बढ़ोतरी होगी। बताया कि इमल्शन नवीन मार्ग बनाए जाने के समय जरूरत होता है। एक वर्ग मीटर सड़क बनाने में करीब 700 ग्राम आवश्यकता होती है, जबकि 2.41 किलोग्राम तारकोल उपयोग में लाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में तीन मीटर चौड़ी एक किलोमीटर लंबाई में सड़क के लिए दो टन इमल्शन और 7.25 टन तारकोल लगता है। ऐसे ही 5.5 मीटर चौड़ी सड़क में 15 टन तारकोल और सात मीटर चौड़ी सड़क में 19 टन तारकोल लगता है।




ऑर्डर और रुपये जमा किए जाने के बाद 15 दिन की मिल रही वेटिंग

अनुपम पांडेय ने बताया कि तारकोल और इमल्शन ऑयल के ऑर्डर और रुपये जमा किए जाने के बाद पहले अधिकतम 48 घंटे के अंतराल पर आपूर्ति मिल जाती थी। खाड़ी देशों में युद्ध के हालात के बाद अब ऑर्डर और रुपये जमा किए जाने के बाद आपूर्ति के लिए 15 दिन की वेटिंग दी जा रही है। इसका सीधा असर काम की गति पर पड़ रहा है।




रामसेवक हरगोविंद सहायक हॉट मिक्स प्लांट के संचालक अनुराग गुप्ता ने बताया कि तारकोल और इमल्शन की कीमतों की समीक्षा 15 दिन के अंतराल पर की जाती है। वर्तमान में युद्ध के हालात के चलते कीमतों में तेजी से उछाल आया है। कीमतों में लगातार तेजी जारी रही तो काम की गति प्रभावित हो सकती है।

फोटो-39-ब्रम्हानंद दीक्षित। संवाद

फोटो-39-ब्रम्हानंद दीक्षित। संवाद

फोटो-39-ब्रम्हानंद दीक्षित। संवाद

फोटो-39-ब्रम्हानंद दीक्षित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed