{"_id":"69e7b5b86bb69fe7fc08eced","slug":"tapua-nonkhara-to-kusumkhor-route-hardoi-news-c-213-1-hra1001-148448-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टपुआ-नोनखारा से कुसुमखोर मार्ग का 37.21 करोड़ से होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टपुआ-नोनखारा से कुसुमखोर मार्ग का 37.21 करोड़ से होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
हरदोई। टपुआ-नोनखारा से कुसुमखोर तक करीब 15.350 किलोमीटर लंबे मार्ग का 37,21,89,000 रुपये से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। मंगलवार को विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बरौलिया गांव में मार्ग के चौड़ीकरण के काम का शिलान्यास किया। कहा कि सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं।
विधायक ने बरौलिया गांव में मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण का भूमिपूजन किया और शिलान्यास पट का अनावरण किया। कहा कि करीब 15.350 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण से कटियारी क्षेत्र के बड़ी संख्या में गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
कहा कि जनपद के सबसे पिछड़े सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में बीते नौ साल के अपने कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए हैं। सड़क, पुल, पुलिया समेत हर गांव-मजरा में बिजली पहुंचाई गई है। नदियों से होने वाले कटान को रोकने के लिए तटबंध बनाए जा रहे हैं। सवायजपुर को विकसित विधानसभा बनाने का लक्ष्य है। इस मौके पर सहायक अभियंता संतोष रावत, अवर अभियंता पंकज पांडेय, रिशू बाबू, ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय राजपूत, ब्रह्मानंद दीक्षित, अनिल पांडेय, प्रधान सुधा राजपूत आदि मौजूद रहीं।