{"_id":"65efdba7324e60c894005cc2","slug":"tanker-runs-over-young-man-riding-a-bicycle-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111801-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साइकिल सवार युवक पर चढ़ा टैंकर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साइकिल सवार युवक पर चढ़ा टैंकर, घायल
Tue, 12 Mar 2024 10:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:05 AM IST
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई)। पिहानी मार्ग पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे साइकिल सवार पर खाली टैंकर चढ़ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हरियावां चीनी मिल के प्लांट में शीरे की आपूर्ति देकर वापस जा रहे जा रहे टैंकर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी और उस पर चढ़ गया। इससे थाना क्षेत्र के अरुआ गांव निवासी उमेश (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसा कि परिजनों ने बताया कि उमेश सुबह साइकिल से दूध देने के लिए हरियावां बस स्टैंड पर एक दुकान पर आया था।
वापस जाते समय हादसा हो गया। लोगों ने निजी वाहन से सीएचसी भेजा जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि टैंकर चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)