{"_id":"9c8a4db3954ff569653aeae924206162","slug":"tampering-unhappy-teenager-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से दुखी किशोरी ने जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से दुखी किशोरी ने जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन शोहदों ने घर में अकेली किशोरी को दबोचकर छेड़छाड़ की। इससे आहत किशोरी ने फांसी लगा ली। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, पर पुलिस अधीक्षक उमेश क़ुमार सिंह का यह भी कहना है कि मामला कुछ और लग रहा है। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट की जांच कराई जा रही है। आरोपी फरार हैं।
घटना अरवल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर टिकार गांव की है। गांव का श्रीनिवास दिल्ली में मजदूरी करता है। गांव उसकी 17 वर्षीय पुत्री नीलम मां के साथ रहती थी। गुरुवार दोपहर उसकी मां पास ही स्थित मायके गई थी। किशोरी घर पर अकेली थी। मां का आरोप है कि लड़की को अकेले देख गांव के अजय, विकास, शेर सिंह घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ की। इससे आहत बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इनके खिलाफ लड़की को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।