फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Talent show villages player

अब अपना हुनर दिखाएंगे गांवों के खिलाड़ी

Fri, 20 Mar 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 20 Mar 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Talent show villages player

जिले की खेल प्रतिभाओं को जिला स्तर पर प्रतिभाग करने

विज्ञापन
का मौका युवा कल्याण विभाग द्वारा दिया जा रहा है। राजीव गांधी खेल अभियान योजना से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को कई विधाओं में खेल आयोजित कराए जाएंगे। जिसमें विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

युवा कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया जाएगा। राजीव गांधी खेल अभियान योजना से जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

युवा कल्याण विभाग के माध्यम से आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में जिले के सभी विकास खंडों के 16 वर्ष की आयु तक के बालक व बालिका वर्ग में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25 मार्च को आयोजित होंगी।

जिला युवा कल्याण अधिकारी पीएल शर्मा ने खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रतिभाग कराने को सभी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने कहा कि प्रतियोगिताएं 25 मार्च को स्टेडियम में एक ही साथ अलग अलग स्थानों पर शुरू कराई जाएंगी।

ऐसे में सभी लोग अपने खिलाड़ियों की उपस्थिति सुबह आठ बजे तक स्टेडियम में करवा दें। उधर, जनपद स्तर पर एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोेजन कई विधाओं में किया जाएगा। जिनमें बालक व बालिका वर्ग की एथलेटिक्स व भारोत्तोलन तथा बालक वर्ग में कुश्ती की प्रतियोगिता होगी।

जिसमें एक विकास खंड से पांच बालक व बालिका भाग ले सकेंगे। तहसील स्तर पर बालक व बालिका की कबड्डी की प्रतियोगिता होगी। जिसमें एक तहसील से सात खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे, जबकि तहसील स्तर पर बालकों की वालीबाल प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें एक तहसील से छह खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे।

युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को खिलाड़ियों की यात्रा पर व्यय धनराशि का भुगतान विभाग द्वारा किया जाएगा। इस बाबत जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासनादेशों के अनुसार, जनपद स्तर पर प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को विकास खंड से जिला स्तर तक आने व जाने का मार्ग व्यय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed