फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Taking all sections of society along should be a priority for political parties: Rajiv Mishra

सभी वर्गों को साथ लेकर चलना राजनीतिक दलों की प्राथमिकता होनी चाहिए : राजीव मिश्रा

Thu, 24 Sep 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Taking all sections of society along should be a priority for political parties: Rajiv Mishra
हरदोई। भाजपा के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राजीव मिश्रा ने कहा कि राजनीतिक दलों की प्राथमिकता समाज को बांटना नहीं, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की होनी चाहिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक की। एमएलसी चुनाव की तैयारी, सेवा संकल्प और समरसता अभियान की समीक्षा। कहा कि जनता के बीच जाति और क्षेत्र से ऊपर उठकर विकास, रोजगार, सुशासन और जनकल्याण जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। विपक्ष ऐसे मुद्दों को छोड़कर विघटन की राजनीति पर उतर आया है। पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और संगठन के अभियानों की जानकारी पहुंचा रहे हैं। कार्यकर्ताओं से शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सभी पदाधिकारियों और संयोजकों से निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, आकाश सिंह, सौरभ सिंह गौर, अजय शुक्ला, अलका गुप्ता, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सतेंद्र राजपूत, ओम वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed