{"_id":"63ab3d6d7abab17be2045555","slug":"take-action-on-contractors-increase-the-number-of-connections-dm-hardoi-news-knp735771295","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों पर करें कार्रवाई, बढ़ाएं कनेक्शन की संख्या : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों पर करें कार्रवाई, बढ़ाएं कनेक्शन की संख्या : डीएम
विज्ञापन
फोटो-20- कलेक्ट्रेट में बैठक करते जिलाधिकारी एमपी सिंह
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जल जीवन मिशन के तहत हुए कामों में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करें। इसके साथ ही जिन गांव में काम पूरा हो गया है। वहां पर ग्रामीणों के घरों में कनेक्शन देने के काम में तेजी लाएं। यह निर्देश मंगलवार को डीएम एमपी सिंह ने कलक्ट्रेट में आयोजित योजना की समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए।
डीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना के कार्यों में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल पहुंचाना प्राथमिकता में है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि हर सप्ताह में प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम एक ग्राम पंचायत को पूरी तरह से संतृप्त कर लिया जाए। जल निगम के अधिशासी अभियंता एके त्रिपाठी ने डीएम को बताया कि 21 गांवों को पूरी तरह से संतृप्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
अन्य परियोजनाओं के संबंध में डीएम ने कहा कि यदि कार्य में कहीं पर कोई दिक्कत आती है तो, तत्काल जानकारी दी जाए। 50 प्रतिशत तक काम पूरा होने वाली ग्राम पंचायतों का सत्यापन अन्य विभाग के अधिकारियों से करा लिया जाए। बैठक में प्रभारी सीडीओ गजेंद्र कुमार तिवारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित सहायक अभियंता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।