फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   tailring scholl will make women selfemployed

सिलाई स्कूल से स्वाबलंबी बनेंगी महिलाएं

Sat, 02 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
tailring scholl will make women selfemployed
हरदोई। महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पहल शुरू की गई है। इसके तहत जिले में 100 स्वावलंबन सिलाई स्कूल खोले जाएंगे। इन स्कूलों का संचालन करने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य शुरू हो गया है। सर्वोदय आश्रम और सिडबी के संयुक्त प्रयासों से ये प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर से 20 किलोमीटर दूर स्थित सर्वोदय आश्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद तेजी से चल रही है। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के सहयोग से महिलाओं को सिलाई करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले बैच में 35 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है, जबकि दूसरा बैच सात नवंबर तक प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। आवासीय प्रशिक्षण में 100 महिलाएं शामिल होती हैं। ये सभी महिलाएं अपने गांव में एक-एक स्वावलंबन सिलाई स्कूल खोलेंगी। इन स्कूलों में गांव की महिलाओं और किशोरियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए स्कूल चलाने वाली महिलाएं शुल्क भी निर्धारित कर सकेंगी। जिन महिलाओं को सिडबी और सर्वोदय आश्रम की ओर से सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया है, उन्हें एक-एक सिलाई मशीन भी निशुल्क दी गई है।
विज्ञापन

पांच विकास खंडों में खुलेंगे स्कूल, मरम्मत का भी प्रशिक्षण दिया
सर्वोदय आश्रम की संचालिका उर्मिला श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में पांच विकास खंडों में 100 स्वावलंबन सिलाई स्कूल खोले जाएंगे। भरावन और हरियावां के 30-30 गांवों में, अहिरोरी के 20 गांवों में और टोडरपुर व पिहानी के 10-10 गांवों में स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले बैच का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकीं महिलाओं को सिलाई मशीन की सामान्य मरम्मत करने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसके लिए लखनऊ से अमर सिंह विशेष तौर पर दो दिन के लिए आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। आगे के प्रशिक्षण शिविरों में भी मरम्मत का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed