फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tailor committed suicide by hanging

दर्जी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Mon, 08 Feb 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tailor committed suicide by hanging
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम जूरा में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम जूरा निवासी अनुज कुमार (20) घर में ही रहकर कपड़ों की सिलाई का कार्य करता था। रविवार रात जब वह खाना खाने के लिए कमरे से बाहर नहीं आया, तो मां जयदेवी उसे देखने गई।
विज्ञापन

कमरे में अनुज नहीं मिला, तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान उसका शव घर के पीछे की ओर बने हाते के अंदर पड़े छप्पर के नीचे फांसी पर लटकता मिला।
शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची सुरसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरसा थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहंीं लगाए हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed