फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   tag lage mavesi mile to karwai

टैग लगे मवेशी सड़क पर मिले तो होगी कार्रवाई

Mon, 08 Jun 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
tag lage mavesi mile to karwai
फोटो-35- कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम पुलकित खरे, साथ में सीडीओ निधि गुप्ता वत्स। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सोमवार को डीएम पुलकित खरे ने जिला गोशाला निगरानी समिति की बैठक की। डीएम ने कहा कि जिन गोशालाओं में जलभराव है, वहां के मवेशियों को पास स्थित दूसरे पशु आश्रय स्थल में भेजा जाए। सभी गोशालाओं में कम से कम तीन माह का भूसा स्टोर रखने के निर्देश भी डीएम ने दिए। उन्होंने टैग लगे मवेशी सड़क या चौराहे पर मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात भी कही।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद में संचालित सभी गोशालाओं में मवेशियों के लिए पेयजल, टिन शेड, चारा, वर्मी कंपोस्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करें। गोशालाओं में तेजी से कार्य पूरे कराएं। डीएम ने सीवीओ डॉ. जेएन पांडेय को निर्देश दिए कि 74 गोशालाओं में हरा चारा उगाने के लिए स्थान चिह्नित है। मनरेगा के अधिकारियों-कर्मचारियों से समन्वय कर हरा चारा उगाने का कार्य शुरू कराएं। गोशालाओं के किनारे बबूल के पौधे मनरेगा से लगाने के निर्देश भी दिए। मवेशियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की बात भी डीएम ने कही है। बैठक में सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, एडीएम संजय कुमार सिंह, डीपीआरओ गिरीशचंद्र, मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों को दें टीकाकरण का प्रशिक्षण
डीएम पुलकित खरे ने कहा कि पशु चिकित्सा विभाग के अधीन मवेशियों के टीकाकरण का अभियान भी चलाया जाता है। लॉकडाउन के दौरान घरों को लौटे प्रवासी श्रमिकों में से कुछ कुशल प्रवासियों को चिह्नित कर उन्हें टीकाकरण का प्रशिक्षण दें। इससे प्रवासियों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed