फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Swine flu detected in 16 people in the district; samples collected from 21 suspected cases.

Hardoi News: जिले के 16 लोगों में मिला स्वाइन फ्लू, 21 संदिग्धों के नमूने लिए

Wed, 09 Sep 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Swine flu detected in 16 people in the district; samples collected from 21 suspected cases.
हरदोई। जिले में स्वाइन फ्लू (एच1 एन1) के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अब तक जिलेभर में कुल 16 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमण के प्रसार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है और मेडिकल कॉलेज स्तर पर भी नमूनों की जांच शुरू कर दी है। बुधवार तक कुल 21 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इनमें से किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई।
विज्ञापन

बावन ब्लॉक के महोलिया शिवपार गांव (जीडीसी तिराहे के पास) निवासी अशोक की पत्नी अनुराधा (40) बीते 10 दिनों से बुखार, तेज सिरदर्द, बदन दर्द और जुकाम से पीड़ित थीं। स्थानीय स्तर पर एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद भी राहत न मिलने पर परिजन उन्हें एक सितंबर को लखनऊ स्थित केजीएमयू ले गए। वहां कराई गई जांच में महिला में एच1 एन1 वायरस की पुष्टि हुई। फिलहाल महिला का इलाज लखनऊ के शेखर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है और उन्हें वहीं क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

वहीं यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस प्लेटफॉर्म (यूडीएसपी) के आंकड़ों के अनुसार अर्बन हरदोई के धर्मशाला मार्ग निवासी आरती गुप्ता (40) की निजी लैब में जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं शाहाबाद के अंगवान निवासी मुन्नी बेगम (27) को सांस लेने में परेशानी होने पर बरेली के राममूर्ति मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इधर हरदोई मेडिकल कॉलेज में अब तक स्वाइन फ्लू के 21 संदिग्ध मरीजों की जांच कराई गई। इनमें किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लैब से लेकर सैंपल कलेक्शन तक निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीजों के घरों के आसपास किया जा रहा छिड़काव
बावन ब्लॉक के महोलिया शिवपार में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। सीएचसी बावन के अधीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि मंगलवार शाम टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मरीज के घर और आसपास के पूरे इलाके में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाया। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है और स्वास्थ्य टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है। उधर मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. अदिति गर्ग ने बताया कि स्थानीय स्तर पर लिए गए संदिग्ध नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।


संपर्क में आए लोगों को दी जा रही प्रोफिलैक्सिस दवा
सीएमओ ने बावन, शाहाबाद और अर्बन हरदोई के स्वास्थ्य अधीक्षकों को संक्रमण की रोकथाम के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य टीमें मरीजों के घर और आसपास के क्षेत्रों में जाकर संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर रही हैं। ऐसे लोगों को बचाव के लिए प्रोफिलैक्सिस दवाएं दी जा रही हैं। टीमों को पूरी कार्रवाई की जियो टैग फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। भरावन, बावन और मल्लावां में नए मरीज मिलने के बाद सैनिटाइजेशन और छिड़काव भी कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिले में स्वाइन फ्लू से संबंधित दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है।



अब तक जिले में 16 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि सभी मरीज लखनऊ, बरेली और शाहजहांपुर के अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं या होम आइसोलेशन में हैं। -डॉ. भवनाथ पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed