फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Swachh Survekshan 2023: Nedura and Bansa get award

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: नेदुरा और बांसा को मिला अवार्ड

Mon, 18 Sep 2023 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Swachh Survekshan 2023: Nedura and Bansa get award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मल्लावां, पिहानी। गांवों में कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में प्रदेश स्तर पर चयनित 60 ग्राम पंचातयों में यहां की मल्लावां की बांसा और पिहानी की नेदुरा ने अपना स्थान बना लिया। दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधान, पंचायत सचिव व डीपीआरओ को सोमवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में कृषि उत्पादन आयुक्त ने सम्मानित किया।
नगरीय निकायों की भांति ही गांवों की साफ-सफाई व्यवस्था, लोगों के फीडबैक व टीम की ओर से सर्वेक्षण कराया गया। इसी आधार पर गांवों की रैंकिंग की गई। रैंकिंग में प्रदेश की 60 ग्राम पंचायतों को चुना गया। इसमें मल्लावां की बांसा को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

पंचायतीराज निदेशालय की ओर से लखनऊ में हुए कार्यक्रम में बांसा के प्रधान संपूर्णानंद सिंह पूनम, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, पंचायत सचिव विपिन कुमार, पंचायत सहायक शिवा, सफाईकर्मी दयाशंकर के कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज सिंह ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड पिहानी की ग्राम पंचायत नेदुरा के प्रधान महेंद्र पाल, पंचायत सचिव आशीष त्रिवेदी, पंचायत सहायक अंबुज कुमार व सफाईकर्मी लालाराम को कृषि उत्पादन आयुक्त ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। आयुक्त ने दोनों प्रधानों से कहा कि गांवों को मॉडल के रूप में विकसित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed