फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Suspended Village Head asked to explain; warning of recovery issued.

Hardoi News: निलंबित प्रधान और प्रधान से जवाब तलब, वसूली की चेतावनी

Sat, 04 Jul 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Suspended Village Head asked to explain; warning of recovery issued.
हरदोई। गांव में विकास और सामग्री खरीदारी में गड़बड़ी पर अब निलंबित प्रधान और पंचायत सचिव से वसूली की जाएगी। जिलाधिकारी अनुनय झा ने दोनों को अंतिम नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। चेतावनी दी कि 15 दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब न मिलने पर प्रधान से बकाया भू-राजस्व की भांति वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई विकास खंड हरपालपुर की ग्राम पंचायत अरवल में कराए गए कामों की जांच में गड़बड़ी और कम काम के लिए अधिक भुगतान निकाले जाने की पुष्टि पर शुरू की है। बताया कि करनपुर, बेहटा भुड़िया और सुदनीपुर निवासी मान सिंह, मुनीश सिंह, कल्लू ने काम और खरीदारी में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इस पर डीआरडीए परियोजना निदेशक और जल निगम के अधिशासी अभियंता से जांच कराई गई थी।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच के बाद निलंबित प्रधान नेहा कुमार और निलंबित पंचायत सचिव गौरव मिश्रा से जवाब तलब किया गया था साथ ही 13 अगस्त 2025 को नेहा कुमार के बतौर प्रधान वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद स्वत: रोजगार उपायुक्त और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता से जांच कराई गई। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच समिति की रिपोर्ट में डामर रोड से गंभीरी नदी तक नाला बनवाए जाने में 25,848 रुपये का अधिक भुगतान निकाला गया। बरगदपुरवा मुख्य मार्ग से लंकुश के मकान तक सीसी रोड, अरवल में सुखराम से रामकिशोर के मकान तक इंटरलॉकिंग, राजपाल कश्यप के मकान तक खड़ंजा और सीसी रोड व नाली, स्ट्रीट लाइट की खरीदारी और लगवाए जाने के साथ ही हैंडपंप मरम्मत और रिबोर में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed