{"_id":"6840848ea68535af2a0323a9","slug":"suspecting-her-of-practicing-witchcraft-the-old-woman-was-chased-and-shot-to-death-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-132364-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जादू टोना कराने की शंका पर वृद्धा को दौड़ाकर गोली मार मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जादू टोना कराने की शंका पर वृद्धा को दौड़ाकर गोली मार मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। बाजार से खोवा बेचकर जा रही वृद्धा की दौड़ाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह सरेराह हुई घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शाम को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी का कहना है कि वृद्धा ने उस पर जादू टोना करा दिया था और इसकी वजह से वह परेशान था। कोई हल समझ में न आने पर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वृद्धा के चेहरे पर तमंचे की बट से कई वार भी किए।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मक्कूपुरवा निवासी रामश्री (65) बुधवार सुबह इसरापुर गांव में लगने बाली बाजार में खोवा बेचने गई थीं। खोवा बेचने के बाद वह गांव की ही फूलमती के साथ सुबह लगभग साढ़े सात बजे पैदल वापस घर जा रही थीं। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर इसरापुर निवासी पंचम बाइक से आ गया।
बाइक खड़ी कर उसने तमंचे से रामश्री पर फायर कर दिया। रामश्री को गोली नहीं लगी और वह बचने के लिए भागने लगीं। पंचम भी पैदल ही उनके पीछे भागा। इसरापुर गांव से लगभग 200 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ी एक झोपड़ी के अंदर रामश्री घुस गईं तो पीछे से पंचम ने आकर तमंचे से रामश्री के दो गोलियां मारीं। मौके पर ही रामश्री की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी भाग गया। घटनास्थला पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक के परिजन भी आ गए। आक्रोशित लोगों ने बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह, सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह, मल्लावां थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा, बिलग्राम कोतवाल राकेश यादव मौके पर पहुंचे। लगभग साढ़े तीन घंटे बाद ग्रामीण माने।
शाम को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पंचम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि रामश्री ने कुछ अन्य लोगों के साथ उस पर जादू टोना करा दिया था। इसकी वजह से वह परेशान रहता था। काफी उपचार कराने के बाद भी उसे राहत नहीं मिली तो उसने गुस्से में रामश्री की ही हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।