{"_id":"5a6388854f1c1b86268b5684","slug":"suspected-people-checking-at-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर ली संदिग्धों की तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर ली संदिग्धों की तलाशी
हरदाेई
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
यात्री के बैग की तलाशी लेते आरपीएफ व जीआरपी के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टेशन पर सुरक्षा बलों ने चौकसी बढ़ा दी है। शनिवार शाम जीआरपी व आरपीएफ ने स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन के पास खड़े संदिग्धों की तलाशी ली गई। स्टेशन व ट्रेन में यात्रियों का सामान भी चेक किया।
विज्ञापन
दिसंबर में उत्तराखंड के देहरादून में हुई बैठक में सुरक्षा एजेंसियों ने गणतंत्र दिवस पर आतंकियों द्वारा कैमिकल अटैक की आशंका जताई गई है। इसके बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त की ओर से हरदोई और बालामऊ आरपीएफ को पत्र भेजकर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त की ओर से निर्देश मिलने के बाद जीआरपी व आरपीएफ ने ट्रेनों व स्टेशन परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है। शनिवार को जीआरपी एसओ श्यामदेव व आरपीएफ के प्र्रभारी कमांडेंट जय सिंह की अगुवाई में जवानों ने स्टेशन के आसपास लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन