फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Suspected diphtheria patient found, sample sent to Lucknow

Hardoi News: डिप्थीरिया का संदिग्ध मरीज मिला, सैंपल लखनऊ भेजा गया

Fri, 22 Sep 2023 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Suspected diphtheria patient found, sample sent to Lucknow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जनपद में डिप्थीरिया का एक संदिग्ध रोगी मिला है। पुष्टि के लिए नमूना लेकर लखनऊ भेजा गया है। इस वर्ष अब तक 34 बच्चों के नमूने डिप्थीरिया की आशंका में लखनऊ भेजा गया है। इनमें से 11 में डिप्थीरिया की पुष्टि हो चुकी है।
बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बीमारियों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। संक्रामक रोगों के साथ ही अब डिप्थीरिया का भी एक संदिग्ध मरीज मिला है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव निवासी एक आठ वर्षीय बच्चे में डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन

इस पर बाल रोग विशेषज्ञ डिप्टी सीएमओ डाॅ. पंकज मिश्रा ने उसका सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा है। डा. पंकज मिश्रा ने बताया कि बरसात और इसके बाद के दिनों में यह बीमारी फैलने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे फैलती है बीमारी
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पकज मिश्रा ने बताया कि डिप्थीरिया की बीमारी कार्नीएम वैक्टीरियम डिप्थीरिया वैक्टीरिया से फैलती है। यह बीमारी बरसात के दिनों में होती है। यह बहुत ही खतरनाक बीमारी होती है। इसमें मृत्यु दर अधिक होती है। इसका इलाज अत्यंत कठिन होता है। इस का टीका तीन नामों से होता है। पेंटा, डीपीटी, टीडी के नाम से आता है।

---------
बचाव
बीमार बच्चे के मुंह में सफेद रंग की परत का पड़ना।
इसका बचाव टीकाकरण ही है।
यह टीका बच्चों को डेढ़ महीने, ढाई महीने,साढे़ तीन महीना, डेढ़ वर्ष, पांच वर्ष, दस वर्ष की आयु पर लगता है।
गर्भवती महिलाओं को दो बार में लगाया जाता है।
इसकी दवा 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय में उपलब्ध है।
-------------
लक्षण
बुखार आने के बाद गले में सूजन होना
खाना-खाने व पानी निगलने में परेशानी होना
पानी-पीने पर नाक से पानी का निकलना
आवाज में परिवर्तन होना
सांस लेने में दिक्कत होना
---------------------
यहां पर है डिप्थीरिया का इलाज
डॉ. पकंज मिश्रा ने बताया कि 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय में आठ बेड का वार्ड बनाया गया है। यहां पर बीमार बच्चों को भर्ती किया जाता है। इस बीमारी के होने पर सैंपल लखनऊ भेजा जाता है। इस साल में 33 सैॅंपल लखनऊ भेजे गए। जिसमें 11 बच्चे इस बीमारी से ग्रसित होने की पुष्टि की गई। एक डोज दवा की कीमत करीब 20 हजार रुपए होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed