फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sushant singh rajpoot news in hardoi

खुलासे से सिर्फ मुझे नहीं पूरे देश को होगी खुशी: खालिद हासमी

Fri, 21 Aug 2020 03:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajpoot news in hardoi
फोटो-27-सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य व प्रोड्यूसर मो. खालिद हासमी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई में सुशांत सिंह पूरी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे एकलौते एक्टर थे जो आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस में विश्वास रखते थे। ऐसे इंसान की मौत का सच सामने आने से सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि पूरे देश को खुशी होगी। लोगों को अंदाज लगाना बंद करके सीबीआई की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य, प्रोड्यूसर और स्क्रिप्ट राइटर मो. खालिद हासमी का कहना है कि बाला जी टेलीफिल्म और एकता कपूर के शो से सुशांत सिंह के साथ उनका भी एक रिश्ता जुड़ गया। निजी रूप से वह उनके साथ जुड़े नहीं थे पर यह जानकार खुशी हुई थी कि सुशांत कि दिलचस्पी विज्ञान में है इसको लेकर उन्होंने विज्ञान पर आधारित फिल्म के लिए एक स्क्रिप्ट लिखी।
विज्ञापन

इसके बाद सुशांत से संपर्क करने की कोशिश की पर उनके कई नंबर थे और कई उठे नहीं। उन्होंने स्वयं अपने दोस्तों से स्क्रिप्ट मंगवाई लेकिन अगले संपर्क तक उनके वह दोस्त और सेक्रेट्री उनसे अलग हो चुके थे। मो. खालिद का मानना है कि ऐसे इंसान की मौत का सच सबके सामने आना ही चाहिए। सच जानकर पूरे देश को खुशी होगी। वह सभी से यह भी अपील करना चाहते हैं कि उनकी मौत पर अब अंदाजा न लगाइए। सीबीआई की रिपोर्ट और कोर्ट के फैसले इंतजार करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed