{"_id":"29c47579d3efed28d18942035b7547ec","slug":"suryadev-missing-six-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यदेव छह दिनों से लापता, कड़ाके की ठंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यदेव छह दिनों से लापता, कड़ाके की ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
रविवार को भी सूर्यदेव बादलों को चीर कर बाहर नहीं
विज्ञापन
निकल सके, जिससे छह दिनों से धूप के लिए तरस रहे लोगों की गुनगुनी धूप
मिलने की उम्मीदें आज भी पूरी नहीं हो सकीं, जबकि वातावरण में गलन के अहसास
से कांपने को मजबूर हुए लोगों को आज भी हांड़कंपाऊ सर्दी ने परेशान किया।
सूरज के न निकलने से वातावरण में गलन बढ़ने से गत दिन की तरह आज भी पारे का अधिकतम स्तर 16 डिग्री के ऊपर नहीं पहुंच सका। ऐसे में लोग सर्दी से काफी परेशान दिखे, जबकि पशु-पक्षी भी सर्दी से व्याकुल हैं। सर्दी की अधिकता के चलते पशु-पक्षियों की चाल ढाल तो बदली ही है, आम आदमी के चेहरों की भी रंगत उड़ गई है।
सबसे ज्यादा परेशानी का सामना गरीब तबके के लोग कर रहे हैं और गरीबों के लिए ठंड आफत बनी हुई है। लोग सर्दी से बचने के लिए इधर-उधर से पुआल और कोयला आदि की व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि अलाव जलाकर किसी तरह से सर्दी का सामना कर सके। लोग सूर्यदेव से प्रकट होकर सर्दी से राहत दिलाने की गुहार लगा रहे है।
ठंड बढ़ने से लोगोें की दिनचर्या पर खासा असर पड़ा है। शाम होतेे ही लोग घरों में दुबक रहे हैं। शीतलहर के चलते लोगों की सुबह देर से हो रही और शाम जल्दी हो रही है। इसी के चलते लोगों की सुबह और शाम की वॉक पर ब्रेक लग गया है। हर तरफ बस सर्दी ही सर्दी छाई हुई है।
यह अलग बात है कि लोगों को जरूरी काम निपटाने को निकलना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या फील्ड वर्करों और दिहाड़ी मजदूरों के सामने है, जिन्हें इस सर्दी में भी काम से राहत नहीं मिल पा रही है । आज अधिकतम तापमान 16.0 तथा न्यूनतम स्तर 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।