फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Surveillance will be done from Unnao, firecrackers will explode till the ground and sky.

Hardoi News: उन्नाव से होती निगरानी, पटाखों से जमीं और आसमां तक होंगे धमाके

Sat, 11 Nov 2023 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Surveillance will be done from Unnao, firecrackers will explode till the ground and sky.
हरदोई। वैसे तो प्रदूषण को नियंत्रित किए जाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। दीपावली पर पटाखा न जलाए जाएं ऐसा संभव ही नहीं है। ऐसे में रविवार रात जमीन से लेकर आसमान तक धमाके होंगे।
विज्ञापन

पटाखों की रंग-बिरंगी रोशनी और अनार आदि चलाए जाने से इससे निकलने वाले धुएं का असर वातावरण पर भी पड़ेगा। यहां पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय नहीं है। ऐसे में वातावरण (वायु) में प्रदूषण की निगरानी उन्नाव से होती है।
विज्ञापन

दीपावली पर दीयों और मोमबत्ती को जलाकर लोग घरों से लेकर प्रतिष्ठानों को रोशनी से जगमग करेंगे। दीपावली पर पारंपरिक अलाय-बलाय निकालने के बाद पूजन-अर्चन के बाद दीयों को जलाने के साथ ही पटाखों को दगाने का चलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि वैसे तो इस बार ग्रीन पटाखा बाजार में आएं हैं। पटाखा चलाए जाने से धुआं और गंध तो पनपेगी ही। ऐसे में वातावरण में प्रदूषण पनपना असंभव नहीं है।
यहां पर प्रदूषण के छह मानकों पर होने वाली जांच के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय ही नहीं है। उन्नाव में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी का कार्यालय है और वहीं से प्रदूषण की निगरानी की जा रही है। ऐसे में यहां पर वायु, जल और फैक्टरियों में प्रदूषण की जांच के लिए उन्नाव से ही टीम आती है।

शुक्रवार रात बहुत बारिश तो नहीं हुई लेकिन, वातावरण में पनप रहे प्रदूषण व धुंध से राहत दिलाने का काम किया है। बारिश ने वातावरण में पनप रहे धुआं, धुंध और प्रदूषण को कम कर लोगों को काफी राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed