{"_id":"6a0360fb3a2f1ceee90ff01b","slug":"supply-was-disrupted-first-for-repairs-and-then-due-to-storm-affecting-54-thousand-consumers-hardoi-news-c-213-1-hra1021-149636-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पहले मरम्मत के लिए और फिर आंधी से बंद रही आपूर्ति, 54 हजार उपभोक्ता प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पहले मरम्मत के लिए और फिर आंधी से बंद रही आपूर्ति, 54 हजार उपभोक्ता प्रभावित
विज्ञापन
हरदोई। विद्युत निगम के दावों के विपरीत बिजली आपूर्ति पटरी से उतरी हुई है। मंगलवार को दिन में आई आंधी और फिर मरम्मत के काम की वजह से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के कई इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही। इस कारण 54 हजार उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शहर के विद्युत उपकेंद्र सांडी सड़क पर मंगलवार को 33 केवी लाइन बनाई जा रही थी। इस कारण 12 बजे से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इस उपकेंद्र से जुड़े कृष्ण नगरिया, रामनगरिया, बाबा मंदिर, लक्ष्मीपुरवा, सरायथोक पश्चिमी, आलू थोक आदि मोहल्लों की आपूर्ति बंद रही। इसके बाद पौने एक बजे आंधी के कारण पूरे शहर की आपूर्ति बंद कर दी गई। विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति दोपहर तीन बजे शुरू हो सकी। वहीं शहर के सभी उपकेंद्र पौने एक बजे से दो बजे तक आंधी के कारण बंद रहे।
सिटी, कोयलबाग, आशानगर, चरौली, मन्नापुरवा, बेलाताली, गुरगुज्जा, एआरटीओ उपकेंद्र की आपूर्ति ठप होने से 54 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद आशानगर उपकेंद्र की बिजली लाइन में खराबी आ गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति दो घंटे बाधित हुई। पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली से शहर के उपभोक्ता गर्मी में परेशान रहे। उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे ने बताया कि आंधी से अधिक नुकसान नहीं हुआ। लाइन में फॉल्ट हुए थे, उसे सही करा दिया गया है।