{"_id":"67991d43c527fe377a0ea208","slug":"supply-remained-shut-to-change-power-lines-consumers-remained-troubled-hardoi-news-c-213-1-hra1004-126039-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिजली लाइन बदलने को बंद रहीं आपूर्ति, उपभोक्ता रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिजली लाइन बदलने को बंद रहीं आपूर्ति, उपभोक्ता रहे परेशान
Tue, 28 Jan 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदाेई। सांडी राेड उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ला वैटगंज में बिजली लाइनों को डालने का काम अभी 10 दिन बाद भी पूरा नहीं हो सका। गलियों में बिजली लाइन डाली जा रही है और पुराने खंभे हटाए जा रहे हैं। इस कारण सुबह से लेकर शाम तक बिजली गुल रहती है। काम की धीमी गति के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है।
शहर में बिजली की नई लाइन और खंभे लगाए गए हैं। इसी क्रम में सांडी रोड उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में भी काम कराया जा रहा है। उपकेंद्र के क्षेत्र के नए खंभे व लाइन का काम पूरा हो गया है लेकिन अब बीते 10 दिन से गलियों में लाइन डाली जाने और पुराने खंभों को हटाने का काम हो रहा है।
इसको लेकर बीते 10 दिनों से मोहल्ला वैटगंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक बंद रहती है। उधर शटडाउन को लेकर विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
घरों में पेयजल से लेकर विद्युत संबंधी अन्य कार्य ठप हो जाते हैं। क्षेत्र की व्यवसायिक गतिविधियां भी बंद हो जाती हैं। अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि केबिल डालने का कार्य जल्द पूरा करा लिया जाएगा, इसके बाद आपूर्ति सुचारू मिलने लगेगी।