फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Supply of fodder and water at Khitauli Animal Shelter

Hardoi News: खितौली पशु आश्रयस्थल में चारा-दाना व पानी का टोटा

Wed, 06 Sep 2023 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Supply of fodder and water at Khitauli Animal Shelter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सवायजपुर। क्षेत्र के खितौली का पशु आश्रयस्थल अव्यवस्थाओं का शिकार हो गया है। मवेशियों को भरपेट चारा-दाना भी नहीं मिल पा रहा है और वह दम तोड़ रहे हैं। मवेशियों के शवों को पास में ही डाल दिए जाने से दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। शवों चील व कौए नोंचते रहते हैं।
विकास खंड भरखनी के खितौली गांव स्थित पशु आश्रयस्थल की अव्यवस्थाओं को जानते हुए भी अधिकारी खामोश हैं। पशु आश्रयस्थल खितौली में 50 से अधिक मवेशी अभिलेखों में संरक्षित हैं, जबकि बुधवार को 28 मवेशी ही थे। इसमें एक मवेशी तीन दिन से बीमारी के चलते तड़प रही है।
विज्ञापन

देखरेख के लिए ग्राम पंचायत से दो केयरटेकर लगाए गए हैं। अभिलेखों में मवेशियों को भरपेट चारा, हरा चारा, चोकर आदि दिया जा रहा है। हालत यह है कि पशु बिना चारे के दम तोड़ रहे हैं। चारा के नाम पर उनकी चरही में सूखा भूसा डाल दिया जा रहा है। इससे वह भूखे रह जा रहे हैं। पानी के टैंक में एक से दो इंच काई जम गई है। मवेशी यह पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी शर्मा ने बताया वह नियमित निरीक्षण के साथ ही बीमार मवेशियों का उपचार भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा इस समय 30 मवेशी मौजूद हैं। 20 मवेशी बाहर चले जाने की बात कही। एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया कि पशु आश्रयस्थल का निरीक्षण कराएंगी और जांच में कमी पर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed