फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sun's heat made us miserable on the first day of Nautapa

Hardoi News: नौतपा के पहले दिन सूर्य की तपिश ने किया बेहाल

Sat, 25 May 2024 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Sun's heat made us miserable on the first day of Nautapa
हरदोई। जिले में गर्मी चरम पर है। शनिवार दोपहर के बाद नौतपा शुरू होने के बाद लोग सूर्य की तपिश से परेशान रहे। दिन का पारा 42 और रात का 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार से नौतपा शुरू हो गया। पूरे दिन तेज धूप के कारण लोग परेशान रहे। हवा की गति कम होने से उमस बढ़ गई। इससे लोगोंं का पूरे दिन पसीना नहीं सूखा। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। इस पर चौथी बार पारा 42 डिग्री तक पहुंचा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो इस मौसम का सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात इस मौसम की सबसे गर्म रात रही। पूरे दिन छह किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चलीं। हवा की गति कम होने से लोगों को और परेशानी हुई। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी न्यूनतम हो जाती है। लिहाजा, बादल न हों तो धूप बेहद तेज होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य की किरणें सीधी यानी लम्बवत पड़ती हैं। तापमान तेजी से बढ़ता है। नौतपा से एक दिन पहले ही हवा की दिशा बदल गई। पुरवा की जगह अब पछुआ चल रही है। तेज धूप और गर्म हवा की जुगलबंदी से पारा और चढ़ेगा। नौतपा 25 मई से शुरू होकर दो जून तक रहेगा। अभी कुछ दिन गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed