फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sun 's Trerin eyes , Mercury 42

सूरज ने तरेरीं आंखें, पारा 42 पर

Sun, 07 Jun 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 07 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sun 's Trerin eyes , Mercury 42

रविवार को भी तेज धूप एवं गर्म हवाओं से निकलती आग से

विज्ञापन
लोगों को राहत नहीं मिल सकी। हर वर्ग घरों से लेकर बाहर तक सूरज से निकल रही आग से बिलबिलाता नजर आया। कहना गलत न होगा कि अब हर कोई बारिश क ा बेसब्री से इंतजार करने लगा है।

पिछले तीन चार दिनों से तापमान 42 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा, जिससे मौसम थोड़ा भी नरम होता नहीं दिख रहा है। ऊपर से चल रही गरम हवाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सूरज की तपिश बढ़ते देख अब लोग यह कहने से भी नहीं चूकते कि अब लगता है कि सूरज अब नीचे आ गया है।

रविवार को भी तापमान का अधिकतम स्तर 42.0 एवं न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गत दिन की तरह आज भी गर्मी से लोग खासे परेशान नजर आए। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से जन जीवन ठहर रहा है। दोपहर होने से पहले ही तेज धूप लोगों को बेहाल कर देती है।

ऐसे में ठिठकते राहगीर सुस्ताने के लिए इधर-उधर पेयजल तथा छांव की तलाश करते नजर आते हैं। रविवार को तेज धूप के साथ हवाओं ने भी लोगों को खासा परेशान किया। धूप से बचने के लिए लोग अपने चेहरों को रुमाल, गमछों आदि से बचाने का जतन करते रहे। चिलचिलाती गर्मी में लोग पानी को लेकर व्याकुल दिखे।

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आते ही पानी की तलाश में यात्री दिखाई दिए। उधर, मौसम वेधशाला के प्रेक्षक जयशंकर मिश्र का कहना है कि मौसम जब और गरम होगा तो आंधी और बारिश की संभावना बनेगी। फिलहाल अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed