फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sumrit of Farrukhabad topped the hundred meter race

15 सौ मीटर दौड़ में फर्रुखाबाद के सुमित रहे अव्वल

Mon, 08 Mar 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sumrit of Farrukhabad topped the hundred meter race
फोटो-36- पाली में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : HARDOI
पाली (हरदोई)। नगर के सेठ बाबूराम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार को कारगिल शहीद आबिद खां प्रथम अंतरजनपदीय दौड़ प्रतियोगिता हुई। 15 सौ मीटर दौड़ में फर्रुखाबाद के सुमित अव्वल आए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत रिजवान खां व सपा जिला उपाध्यक्ष रहमत अली मोनू ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 1500 मीटर दौड़ में फर्रुखाबाद के सुमित कुमार ने प्रथम, शाहजहांपुर के अनूप यादव ने द्वितीय व ग्राम हथौड़ा शाहजहांपुर के नमन दीक्षित ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जलालाबाद शाहजहांपुर के सुशील यादव पहले, ग्राम हथौड़ा शाहजहांपुर के दीपक सिंह दूसरे व फर्रुखाबाद के अमित राजपूत तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में जलालाबाद शाहजहांपुर के सुशील यादव ने पहला, पाली के मुस्तजाब खां ने दूसरा व फर्रुखाबाद फतेहगढ़ के अमित राजपूत ने तीसरा स्थान पाया।
मुख्य अतिथि व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रिजवान खां व सपा जिला उपाध्यक्ष रहमत अली मोनू ने विजीय प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां आयोजक शादाब पठान, रेफरी राशिद अली, कुरैश, अब्बास व फूलमियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed