फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Summons response from 41 heads on payment to the firm of block chief's son

Hardoi News: ब्लॉक प्रमुख के पुत्र के फर्म को भुगतान पर 41 प्रधानों से जवाब-तलब

Fri, 05 Apr 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 05 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Summons response from 41 heads on payment to the firm of block chief's son
- तत्कालीन 10 पंचायत सचिव भी मिले दोषी, नोटिस जारी
विज्ञापन

- डीएम ने 15 दिन में साक्ष्य सहित मांगा जवाब, प्रधानों को अधिकार सीज करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शासनादेश का उल्लंघन कर माधौगंज में ब्लॉक प्रमुख के पुत्र की फर्म एसके ट्रेडर्स से अनियमित ढंग से खरीदारी और भुगतान के खुलासा को डीएम ने गंभीरता से लिया है।
एसके ट्रेडर्स से खरीदारी और भुगतान पर विकास खंड माधौगंज की 41 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और 10 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 15 दिन में साक्ष्य सहित जवाब मांगा है। जवाब न आने पर प्रधानों को अधिकार सीज किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

माधौगंज में ब्लॉक प्रमुख लौंगश्री के पुत्र शैलेंद्र कुमार की ओर से एसके ट्रेडर्स के नाम से फर्म का शासनादेश का उल्लंघन कर संचालन किए जाने और पंचायतों से भुगतान प्राप्त किए जाने का अमर उजाला ने 12 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से किया था। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने पूरे मामले की जांच डीआरडीए के परियोजना निदेशक और जीएसटी के उपायुक्त से कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी और भुगतान के अभिलेखों के परीक्षण में 41 ग्राम पंचायतों से करीब 15 लाख के भुगतान की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट पर डीएम ने प्रधानों और पंचायत सचिवों से जवाब-तलब किया है।

इन प्रधानों से मांगा गया जवाब :
एसके ट्रेडर्स से खरीदारी और भुगतान के लिए डीएम एमपी सिंह ने माधौगंज की ग्राम पंचायत ढेडनी सरैंया की प्रधान गीता, शुक्लापुर भगत की सुमन सिंह, बढ़नवा के सुरेश, सौहार के विजय कुमार, बघौड़ा के मुकेश पाल, ऊंचागांव की रामप्यारी, रुदामऊ के अनुज कुमार, पड़रालखनपुर के सर्वेंद्र, नेवाद की रीना देवी, नौमालिकपुर के रतीभान, काजीपुर फरहतनगर के सुखदेव, बाबटमऊ की ममता देवी, शाहपुर वसुदेव की लीलावती, सेउढ़ई के श्रवण कुमार, पन्यौरा के सत्येंद्र कुमार, खुर्दामदारपुर की पूजा सिंह, बढ़नपुर फत्तेपुर के सतीराम, समुखा नेवादा की शशिकला, कुरसठ बुजुर्ग देहात की मांडवी, राघौपुर के सरविंद, न्योली सरैंया की मुन्नीदेवी, कुतुआपुर की वंदना, फत्तेपुर चौगवां के दिनेश, दौलतियारपुर की रचना, अटवा अली मर्दानपुर की मनोरमा, बरहस की सुशीला, फिरोजापुर के नंदराम, मोहद्दीनपुर के सरोज कुमार, रुकनापुर की संजय देवी, सहिजना की सुमित्रा, शहबदा के श्रीकृष्ण, शेखनपुर के महेश कुमार, उसरहा के चंद्रकिशोर, सदरियापुर के रामस्वरुप, नेवादा गब्भी की मैनाज, खेरवा के रनवीन सिंह, खंदेरिया खजानपुर की संगीता कुशवाहा, गौतरा की किरन देवी, इकसई की माया, चंदौली की सुनीता देवी और गौरा के दीनदयाल से जवाब-तलब किया गया है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed