फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   summer,temperature,40 dgree

आज और तपेगा सूरज, 40 पार हो सकता पारा

Sat, 05 Jun 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
summer,temperature,40 dgree
हरदोई। पिछले कुछ दिन से लगातार आग उगल रहे सूरज से बिलबिलाए लोगों को अब मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार होने लगा है। शनिवार को भी सूरज आग के गोले के समान चमकता रहा। इधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को सूरज और भी दमकेगा। पारे के 40 पार होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह भी उमस भरी रही। हवाएं थमी सी रहीं तो सुबह सवेरे टहलने निकले लोग भी कुछ ही देर में पसीने से सराबोर हो गए। सूरज निकलने के बाद उमस व गर्मी का प्रकोप ऐसा बढ़ा कि जनामनस के साथ साथ बेजुबान भी बिलबिला उठे। शासन द्वारा घोषित दो दिन की साप्ताहिक बंदी के दौरान वैसे भी रोज की अपेक्षा सड़कों पर सन्नाटा रहा लेकिन जो निकलने को विवश रहे वह गमछा, चश्मा, छाता आदि लगाए रहे। इधर मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि कुछ देर बदली रही लेकिन वह राहत देने में नाकाम रही। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को पारा 40 पार होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार या शनिवार को बारिश की उम्मीद
हरदोई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस हफ्ते के अंत में शुक्रवार या शनिवार को बारिश की उम्मीद लग रही है। उमस अधिक बढ़ने के बाद कभी भी मौसम का रूख पलट सकता है। फिलहाल अभी गर्म मौसम की पीड़ा लोगों को सहनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed