फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   suicide

शादी टूटने से आहत युवक ने की खुदकुशी

Thu, 11 Jun 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
suicide
हरदोई। वरीक्षा के बाद शादी टूटने से आहत मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम चैना निवासी युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

ग्राम चैना निवासी हरिश्चंद्र (20) पुत्र प्रेमकुमार गांव में ही रहकर अपने पिता के साथ कृषि कार्य में मदद करता था। गुरुवार की सुबह वह शौच के लिए गांव से बाहर की ओर गया था। कुछ देर बाद उधर से गुजरे ग्रामीणों ने आम के पेड़ में फांसी पर शव लटकता देख हरिश्चंद्र के परिजनों को घटना के बारे में बताया। इस पर मृतक के परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई मुकेश के मुताबिक कुछ दिन पहले ही हरिश्चंद्र की शादी लखीमपुर जनपद के मैगलगंज में तय हुई थी। वरीक्षा की रस्म भी हो चुकी थी। मुकेश ने बताया कि दो दिन पहले लड़की पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। शादी टूटने से हरिश्चंद्र खासा आहत था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मझिला थानाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि युवक ने शादी टूटने से परेशान होकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed